विद्यांजलि
विद्यांजलि, शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की एक पहल है, जिसका उद्देश्य समुदाय और स्वयंसेवकों को एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से अपनी सेवाएं /परिसंपत्तियां/सामग्री/उपकरण प्रदान करने के लिए सरकार और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से सीधे जुड़ने में सुविधा प्रदान करना है।
उक्त महत्वपूर्ण बिंदुओ पर ध्यान देते हुए पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय सिद्धार्थनगर द्वारा विद्यांजलि पोर्टल पर प्रशिक्षण के लिए दिनांक 15-02-2024 को आवेदन आमंत्रित किया गया। सुश्री शिवांगी राय ने विद्यांजलि पोर्टल पर आवेदन किया।जो अपनी टीम के साथ दिनांक 16-02-2024 को विद्यालय में आकर कक्षा-6 से 12 वीं तक के छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण का प्रशिक्षण श्री गोपी चंद के द्वारा दिनांक दिनांक 27- 2 -2024 को दिया गया।